31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा के योजनाओं का CM Yogi ने की तारीफ, अखिलेश यादव ने कहा- प्रशंसा करने के लिए साधुवाद! 

CM Yogi: उत्तर प्रदेश विधानसभा में सीएम योगी ने DBT पर अपनी बात रखी। उनके संबोधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनका धन्यवाद किया। आइए बताते हैं क्या है पुरा मामला ? 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 4 Mar 2025, 8:52 PM IST

CM Yogi

Akhilesh Yadav on CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा को संबोधित कर रहे थें। उन्होंने अपने संबोधन में DBT की चर्चा की और कहा कि DBT बजरंगबली की गदा है, जो बेईमानी और भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार कर रही है। इसी बात को लेकर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उनका धन्यवाद किया है।

सीएम योगी ने क्या कहा ? 

सीएम योगी ने विधानसभा में कहा कि DBT ने भ्रष्टाचार की कमर पर सबसे जोरदार प्रहार किया है। DBT बजरंगबली की गदा है, जो बेईमानी और भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार कर रही है। DBT में लाभार्थी का पैसा सीधे उनके अकाउंट में पहुंच रहा है। 11 विभागों की 207 योजनाओं की धनराशि जिसमे 113 केंद्रीय योजनएं हैं और 94 राज्य सरकार की योजनाएं हैं। कुल 9 करोड़ 8 लाख से अधिक लोगों तक 1 लाख 11 हजार 637 करोड़ रुपये के भुगतान हमने DBT के माध्यम से किया है।

अखिलेश ने किया धन्यावद 

सीएम योगी के इस बयान के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा कि सपा द्वारा शुरू की गयी DBT की प्रशंसा करने के लिए साधुवाद! सीधे खाते में पैसे भेजने की डीबीटी योजना को सफल बनाने के पीछे जिस ‘जिओ नेटवर्क’ की भूमिका रही, उसकी शुरुआत भी सपा ने ही की थी।

क्या है DBT ? 

प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) भारत सरकार की एक योजना है, जिसके तहत सब्सिडी और सरकारी लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य बिचौलियों को हटाकर पारदर्शिता बढ़ाना, भ्रष्टाचार कम करना और लाभ शीघ्रता से पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में खर्च हुए 7,500 करोड़ रुपये, सीएम योगी ने विधानसभा में बताया आंकड़ा

यह योजना विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे एलपीजी सब्सिडी (PAHAL), छात्रवृत्ति, पेंशन, मनरेगा भुगतान आदि के लिए लागू की गई है। आधार से जुड़ी बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचता है, जिससे धनराशि का दुरुपयोग रोका जा सकता है और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है।