
CM Yogi on SP and Mahakumbh in UP Vidhan Sabha: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ से जुड़े आंकड़े सदन के पटल पर रखा। सीएम योगी ने बताया कि महाकुंभ में साढ़े सात हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने विपक्ष को महाकुंभ के दुष्प्रचार पर घेरा। सीएम योगी ने महाकुंभ के आयोजन के जुड़े विदेशी मीडिया के कवरेज की चर्चा भी विधानसभा में किए।
सीएम योगी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप लगातार महाकुंभ का दुष्प्रचार करते रहें। आप लोगों का ये सबसे बड़ा हथियार था। आपलोगों ने लोगों के सामने महाकुंभ को नकरत्मत्क रूप से दिखया लेकिन आपके दुष्प्रचार ने श्रद्धालुओं के आस्था को रोक नहीं पाया बल्कि उल्टा लोगों ने आपको सुनना ही बंद कर दिया।
सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने महाकुंभ में साढ़े सात हजार करोड़ रुपये खर्च किये हैं। ये रुपये केवल महाकुंभ के लिए खर्च नहीं हुए हैं प्रयागराज के सस्टेनेबल डेवलपमेंट में इसका अहम योगदान होगा। 200 से अधिक सडकों का चौड़ीकरण हुआ है। प्रयागराज के व्यवस्थित विकास की रूप-रेखा तैयार करने में भी हम सफल हुए है।
सीएम योगी कहा कि महाकुंभ के 45 दिनों में देश-दुनिया से 66 करोड़ से ज्यादा लोग मेले में आए। महाकुंभ में आने वाले 66 करोड़ लोगों में से आधे महिला तीर्थयात्री रही होंगे, लेकिन उत्पीड़न, लूट, अपहरण या हत्या की एक भी घटना नहीं हुई। अपेक्षित संख्या से अधिक लोग महाकुंभ में आए, और जो लोग आए और पवित्र स्नान किया, वे अभिभूत महसूस कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के विदेशी मीडिया कवरेज पर चर्चा की। सीएम योगी ने अमेरिकी अखबार द वाल स्ट्रीट जर्नल, BBC, एक्सप्रेस ट्रिब्यून, द न्यूयोर्क टाइम्स, रायटर्स, द गार्डियन और CNN जैसे न्यूज़ कंपनी के कवरेज को विधानसभा में बताया।
सीएम योगी ने कहा कि आज की समाजवादी पार्टी नाम तो डॉ. लोहिया का लेती है लेकिन अपने आदर्शों से दूर हो गयी है। सपा डॉ. लोहिया के आचरण, आदर्श और सिद्धांतों को भूल गयी है। उन्होंने कहा कि विष्णु, शंकर और राम भारत की एकता का आधार हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी इस पर विश्वास नहीं करती है।
उत्तर प्रदेश के मुक्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सबके विकास की बात करते हैं। महाकुंभ में भारत की विरासत और विकास की अनूठी छाप देखने को मिली। महाकुंभ में जाति, धर्म या क्षेत्र के आधार पर किसी भी तरह का कोई भेदभाव देखने को नहीं मिला।
संबंधित विषय:
Updated on:
4 Mar 2025, 6:46 PM IST
Published on:
4 Mar 2025, 6:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.