
MLA Spit in UP Vidhan Sabha: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को किसी विधायक ने गुटका खाकर थूक दिया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने खुद वहां से साफ-सफाई करवाई। उन्होंने ऐसा करने वाले विधायक को चेतवानी भी दी और कहा कि जिसने भी ये कृत्य किया है वो खुद सामने आ जाए।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, “आज सवेरे मुझे सूचना मिली कि हमारे विधानसभा के इस हॉल में किसी माननीय सदस्य ने पान मसाला खाकर वहीं पर सेवाएं दे दी थीं। मैं आया और उसे साफ करवाया है। मैंने वीडियो में उस माननीय सदस्य को देख भी लिया है लेकिन मैं किसी इंडिविजुअल को अपमानित नहीं करना चाहता इसीलिए उनका नाम नहीं ले रहा हूं।”
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किसी का नाम नहीं लिया और कहा कि मैं किसी का भी नाम नहीं लूंगा लेकिन जिसने किया है अगर स्वयं आकर मुझे कह देंगे कि उन्होंने किया है तो ठीक है वरना मैं उन्हें बुलाउंगा।
सतीष महाना ने आगे कहा कि, “आगे मेरी सभी सदस्यों से यहीं निवेदन है अगर किसी भी अपने साथी को ये करता हुआ देखें तो वो लोग वहीं रोक दें। हम सबकी विधानसभा है। ये सिर्फ एक अध्यक्ष की विधानसभा नहीं है ये 403 मेंबर्स की बराबर की जिम्मेवारी है और उत्तर प्रदेश की 125 करोड़ जनता की विधानसभा है। इसको साफ-सुथरा रखना हमारी जिम्मेवारी है और हम उसके करें ये सबकी जिम्मेवारी है।”
संबंधित विषय:
Updated on:
4 Mar 2025, 3:56 PM IST
Published on:
4 Mar 2025, 3:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.