लड़की के प्रेमी का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा के दादरी के मैरिज रजिस्ट्रार ने उनके प्यार पर कानूनी मोहर लगाने से इंकार कर दिया है। प्रशासन ने इस जोड़े को मैरिज सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया गया है। जबकि लड़के का कहना है कि मैरिज रजिस्ट्रार ने पहले इन्हें मैरिज सर्टिफिकेट देने के लिए 20 हजार रुपए की मांग की थी, पर बाद में वह बाद में इससे मुकर गए। इसके बाद दोनों ने सरकार से यह गुहार लगाई है कि उन्हें उनकी शादी का सर्टिफिकेट दिया जाए। पुलिसवालों के झमेले से निकलने के बाद वह शादी के सर्टिफिकेट के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकारी तंत्र में हावी बाबूगीरी से परेशान युवक ने सरकार से गुहार लगाई है कि उसकी शादी का सर्टिफिकेट दिलाया जाये।