11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ित की नाबालिस बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म

नामजद रिपोर्ट के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से है बाहर

2 min read
Google source verification
gang rape

मुजफ्फरनगर. कठुआ में मासूम बच्ची से सामुहिक दुष्कर्म का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है। इस बीच शामली के कैराना थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ित परिवार की नाबालिग बच्ची को अगवा कर गैंगरेप की खबर ने देश का सिर एक बार फिर शर्म से झुका दिया है। पीड़ित बच्ची के पिता ने थाने में दी नामजद तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही चार युवकों ने गनपॉइंट पर उनकी बेटी को पहले अगवा किया। इसके बाद खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने इस घटना का विरोध भी किया, लकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे।

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रिजवी की हत्या की साजिश का कथित मास्टरमाइंड करता है ये काम
केंद्र और प्रदेश की सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा के लाख दावे कर रही है। लेकिन दरिंदों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। ताजा मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव गोगवान का है। भट्टे से लौट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ चार युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बहार है। वहीं, पुलिस ने किशोरी को मेडीकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है।

शर्मनाकः पिता की मौत के 10वें दिन बेसहारा नेत्रहीन से दरिंदे ने किया रेप, मकान मालिक ने घर से भगाया

कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव गोगवान में गुरुवार को ईट के भट्टे से घर लौट रही 14 वर्षीय किशोरी का गांव के ही 4 युवकों ने अपहरण कर लिया। सुनसान एरिया में ले जाकर उसके साथ में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीड़िता किशोरी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची। यहां परिजनों को पूरी जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश की और ज्यादा खबरों के लिए देखें पत्रिका टीवी

गैंगरेप की घटना के बाद में परिजनों के होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा। जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। घटना के विरोध लोगों में रोष व्याप्त है। बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद में हर कोई सख्ते में है। शामली की घटना ने भी लोगों को झकझोर दिया है।