8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा

एनकाउंटर मैन ने दिनदहाड़े इनामी बदमाशों का किया ये हाल, देखें वीडियो

इनामी बदमाशों समेत चार बदमाश पुलिस ने दबोचे

Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Apr 23, 2018

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली इलाके में दिनदहाड़े हुए पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में दो बदमाश जख्मी हो गये। जबकि उनके दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि घायल दोनों बदमाश पर 25-25 हज़ार का इनाम था और हत्या, लूट के एक दर्जन मामलो में ये वांछित चल रहे थे, फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाशों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, काली सेट्रो कार में कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से बिसरख की ओर जा रहे थे। सूचना पर बिसरख कोतवाली के प्रभारी ने खैरपुर गोलचक्कर पर नाका लगा कर जांच शुरू कर दी, तभी काली सेट्रो कार आती दिखाई दी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर रोकना चाहा तो बदमाश भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में चेरी काउंटी के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए क्रास फायरिंग की। जिसमें दो इनामी बदमाश जख्मी हो गये। पुलिस ने घायल बदमाशों के अलावा उनके दो साथियों सचिन और पोला सांघर को गिरफ्तार कर लिया।