
नोएडा. अब तक आपने कई टीवी चैनलों और कलाकारों की ओर से टैलेंट हंट प्रोग्राम चलाने के बारे में सुना होगा। लेकिन अब भारतीय रेल भी इस दिशा में अहम कदम बढ़ाने जा रहा है। अगर आप गुनगुनाते हैं या बाथरूम सिंगर हैं या फिर आपको लगता है कि आपकी आवाज में दम है तो यह मौका मत छोड़िएगा। ऐसी ही छिपी हुई कला को बाहर निकालने के लिए रेलवे अलग-अलग शहरों में ऑडिशन करा रहा है। इस प्रतियोगिता का नाम रेलवे की ओर से सांस्कृतिक प्रतिभा खोज रखा गया है। सहारनपुर कालका-शिमला भटिंडा और अंबाला में रेलवे की ओर से ऑडिशन कराए जा रहे हैं 22 अप्रैल से शुरु होकर यह ऑडिशन 20 मई तक चलेंगे और इसके बाद प्रतियोगिता में विजय प्रथम द्वितीय और तृतीय कलाकारों को रेलवे की ओर से भीम के साथ-साथ नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
अंबेडकर जयंती पर पहली बार दिखा ऐसा नजारा, दलित ही नहीं इन धर्मों के लोगों ने भी इस अंदाज में बाबा साहब को किया याद
सांस्कृतिक विभाग है आयोजक
यह कार्यक्रम अंबाला रेल मंडल की ओर से कराया जा रहा है और इसके आयोजक भारत स्काउट्स गाइड और सांस्कृतिक विभाग हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले कलाकारों के लिए एक शर्त भी रखी गई है और वह शर्त यह है कि इस कार्यक्रम में केवल रेलवे के कर्मचारी या उनके पारिवारिक सदस्य यानि आश्रित ही हिस्सा ले सकते हैं। उत्तर रेलवे मंडल सांस्कृतिक संगठन से मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए पांच अलग-अलग शहरों में अलग-अलग तारीखों पर ऑडिशन रखे गए हैं और इन ऑडिशन में शामिल होने वाले कलाकारों को 10:00 बजे तक पहुंचना जरूरी है।
ऑडिशन में शामिल होने के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है खास बात यह है कि इस सिंगिंग और इंस्ट्रुमेंटल की होगी सोलो क्लासिकल या दूसरी तरह के गीत कलाकार गा सकते हैं और इंस्ट्रुमेंटल में लाइट और क्लासिकल दोनों तरह इंस्ट्रुमेंटल प्ले कर सकते हैं।
यहां होंगे ऑडिशन
सभी कलाकारों का चयन अंबाला मंडल सांस्कृतिक विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के आधार पर किया जाएगा यह प्रतियोगिताएं 22 अप्रैल को सहारनपुर के रेलवे इंस्टिट्यूट में होगी 29 अप्रैल को कालका के रेलवे इंस्टिट्यूट में होगी 6 मई को शिमला के रेलवे इंस्टिट्यूट में होगी और 13 मई को बठिंडा के रेलवे इंस्टिट्यूट में होगी इसके अलावा 20 मई को अंबाला के स्काउट हट में ऑडिशन होगा और यह सभी ऑडिशन 11:00 बजे से शुरू होंगे आवेदक को ऑडिशन शुरू होने से एक घंटा पहले यानी 10:00 बजे तक पहुंचना होगा और अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने होगी मौके पर ही प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों को ग्रांड फिनाले के लिए फाइनल कर दिया जाएगा।
Published on:
14 Apr 2018 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
