नोएडा

Lok Sabha Election: वोटर लिस्ट में नाम नहीं आने पर विरोध में उतरा ये विशेष वर्ग, कट गए सभी वोट

निर्वाचन आयोग की वोटर लिस्ट पर किन्नरों का ऐतराज, बोले- हम भी समाज का हिस्सा तो क्यों काटे 11 सौ वोट
नोएडा विधानसभा की वोटर लिस्ट में सिर्फ तीन ट्रांसजेंडर के नाम
किन्नरों के लिए काम करने वाली संस्था ‘बसेरा’ ने जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों पर उठाए सवाल

नोएडाApr 05, 2019 / 06:50 pm

lokesh verma

Lok Sabha elections

नाेएडा. गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव में मतदाता सूची में ट्रांसजेंडर के जो आंकड़े जिला निर्वाचन कार्यालय ने जारी किए हैं, वह वास्तविक आंकड़ों से मेल नहीं खा रहे हैं। नोएडा में किन्नरों के लिए काम करने वाली संस्था ‘बसेरा’ ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। संस्था का कहना है की अकेले नोएडा में ही बसेरा संस्था के 11 सौ ट्रांसजेंडर सदस्य हैं।
नोएडा के सेक्टर-9 में किन्नरों के लिए काम करने वाली संस्था ‘बसेरा’ के मुखिया रिजवान अंसारी उर्फ रामकली इस बात से आहत हैं कि जिला निर्वाचन कार्यालय ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र में केवल तीन ट्रांसजेंडर को वोटर बताया है। जबकि उनकी संस्था में ही अकेले नोएडा की 11 सौ से अधिक ट्रांसजेंडर सदस्य हैं। उनका कहना है कि उनकी संख्या के गलत आंकड़ों की वजह से उन्हें बहुत दिक्कतें होती हैं। आंकड़े सिर्फ वोट देने तक ही सीमित नहीं हैं। उसके ठीक न होने से उन्हें ट्रांसजेंडर के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लाभ भी नहीं मिल पाता है।
यह भी पढ़ें- जानिये क्यों, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बड़े सपा नेता की शान में पढ़े कसीदे

रामकली ने बताया कि पहले से ही उनकी निजी जिंदगी में ढेर सारी समस्याएं हैं। वहीं मुख्य समस्या स्वीकार्यता और नौकरी की है। नौकरी होने से लोगों के बीच पहचान होगी और सम्मान मिलेगा। साथ ही उनके जीवन की आर्थिक तंगी भी दूर होगी, जिसके लिए ट्रांसजेंडर को अनैतिक रास्ते अख्तियार करने पड़ते हैं। नौकरी रहने पर कोई ये नहीं कहेगा कि आप लाल बत्ती चौराहे पर भीख मांगो या शरीर बेचने का काम करो। ट्रांसजेंडर भी इज्जत की जिंदगी बसर करना चाहते हैं। उनका कहना है कि सरकार कोई भी आए, उससे उन्हें कोई शिकवा नहीं है। बस, जो सरकार आए वह ऐसा करे, जिससे उन्हें समाज में स्वीकार्यता और सम्मान मिल सके।
यह भी पढ़ें- भाजपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने युवक की जमकर कर दी धुनाई, जानिए क्यों

उनका कहना है उनके आधार कार्ड या जो वोटर आई कार्ड बने हैं, वे महिला या पुरुष की कैटेगरी में बने हैं। इसलिए उनकी सही संख्या का प्रशासन को पता नहीं चल पाता है। रामकली कहती हैं कि वह भी आम इंसान की तरह हैं, जो समस्या आम लोगों को आती है, वहीं उन्हें भी आती है। उनके लिए सरकार ने तमाम योजनाएं तो बनाई हैं, लेकिन उन्हें उसका लाभ नहीं मिल पाता है। क्योंकि सरकार के पास ट्रांसजेंडर का सटीक आंकड़ा नहीं है।
यह भी पढ़ें- मुस्लिम छात्रा के भाजपा की टोपी पहनने से मना करने पर 2 छात्रों ने किया उत्पीड़न, शशि थरूर ने साधा BJP पर निशाना

बता दें कि जिला निर्वाचन कार्यालय ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं के आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। इनमें पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर के आंकड़े अलग-अलग दर्शाए गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 90 ट्रांसजेंडर बताए गए हैं। इनमें नोएडा में 03, दादरी में 73 और जेवर में 14 हैं। इसके अलावा सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में 23 और खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में इनकी संख्या 20 बताई गई है। यानि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में कुल ट्रांसजेंडर वोटरों की संख्या 133 है। जबकि अकेले नोएडा में ही बसेरा संस्था की 1100 ट्रांसजेंडर सदस्य हैं।
यह भी पढ़ें- गंगा स्नान कर घर लौटते समय अचानक खार्इ में गिरी कार, 3 महिलाआें की हुर्इ दर्दनाक मौत- देखें वीडियो

Home / Noida / Lok Sabha Election: वोटर लिस्ट में नाम नहीं आने पर विरोध में उतरा ये विशेष वर्ग, कट गए सभी वोट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.