31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम छात्रा के भाजपा की टोपी पहनने से मना करने पर 2 छात्रों ने किया उत्पीड़न, शशि थरूर ने साधा BJP पर निशाना

कॉलेज ट्रिप के दौरान शराब के नशे में चूर 2 छात्रों ने किया छात्रा का उत्पीड़न मेरठ के एक कॉलेज से आगरा टूर पर गए थे 55 छात्र-छात्राएं मुस्लिम छात्रा ने ट्विटर पर बताई आपबीती तो हरकत में आया कॉलेज प्रशासन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Apr 2019, 2:36 PM IST

meerut

काम

मेरठ. वेस्ट यूपी के मेरठ में चुनाव प्रचार के नाम पर एक मुस्लिम छात्रा से कथित उत्पीड़न का मामला सामने आया है। छात्रा ने ट्वीटर पर अपना दर्द साक्षा करते हुए कहा है कि कॉलेज ट्रिप के दौरान शराब के नशे में धुत उसके दो क्लासमेट ने पहले उसे भाजपा की टोपी पहनाने का प्रयास किया, लेकिन जब उसने इससे इनकार किया तो छात्रों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। हालांकि अब इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्रों पर कार्रवाई करते उन्हें कॉलेज से निष्कासित कर दिया है। वहीं इस संबंध में एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है। अगर छात्रा की शिकायत आती है तो जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पड़ोसियों ने बताया- मेरठ आने के दौरान एेसा रहता था फर्जी महिला आईएफएस अफसर का रुतबा, देखें वीडियो

दरअसल, यह मामला 2 अप्रैल का है। छात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि वह 2 अप्रैल को कॉलेज ट्रिप पर आगरा घूमने के लिए गई थी। इस दौरान कुल 55 स्टूडेंट्स थे, जिनमें से मैं अकेली मुस्लिम थी। इस दौरान हमारे साथ 4 फैकल्टी भी थीं। वहां शराब पीने के बाद 2 छात्रों ने गंदी हरकत करनी शुरू कर दी और मुझे ही निशाना बनाते हुए मुझे जबरन भाजपा की टोपी पहनाने का प्रयास किया गया, लेकिन मैंने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने मुझसे बदतमीजी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने गलत तरीके से बस में मुझे छुआ भी। उस समय 2 पुरुष फैकल्टी भी बस मौजूद थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।

यह भी पढ़ें- कारोबारी पति ने इस वजह से पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, नहीं मानने पर ससुराल में जाकर पीटा

बता दें कि दो दिन पुराने इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने छात्रा की शिकायत पर दोनों छात्रों को कॉलेज से निष्कासित कर दिया है। कॉलेज के डायरेक्टर एसएम शर्मा का कहना है कि कॉलेज ट्रिप पर 4 वरिष्ठ लेक्चरर को भी भेजा गया था, लेकिन उन्होंने घटना के बारे में कोई रिपोर्ट नहीं दी है। वहीं हमने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दोनों छात्रों को काॅलेज से निष्कासित कर दिया है। साथ ही इस मामले को आंतरिक शिकायत समिति को जांच के लिए भी भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Video: छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसे 4 युवकों ने मां आैर बहन के साथ किया एेसा काम, चीख सुनकर पहुंचे लोग

छात्रा का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का कहना है कि अगर यह मोदी का न्यू इंडिया है तो मैं ओल्ड इंडिया में वापस जाना चाहता हूं। वहीं इस मामले में एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है। काॅलेज प्रशासन अपने स्तर से जांच कर रहा है। अगर छात्रा की तरफ से कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है तो उस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश