30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसे 4 युवकों ने मां आैर बहन के साथ किया एेसा काम, चीख सुनकर पहुंचे लोग

पड़ोसियों के आने पर बाइक छोड़कर फरार हुए चारों युवक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 4 Apr 2019, 3:42 PM IST

news

Video: छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसे 4 युवकों ने मां आैर बहन के साथ किया एेसा काम, चीख सुनकर पहुंचे लोग

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित गांव में एक भाई को अपनी बहन के साथ किए जा रहे छेड़छाड़ का विरोध करना इतना भारी पड़ गया कि आरोपी युवकों ने घर में घुसकर उसकी पिटार्इ कर दी।इतना ही नहीं आरोप है कि युवकों ने पीड़ित की मां और बहन पर फावडे से जान लेवा हमला बोल दिया।शोर मचाने पर आरोपित पड़ोसियों को आता देखकर बाइक छोड़कर फरार हो गये। पीड़ित ने इसकी सूचना डायल 100 पर दी। वहीं पीड़ित का आरोप है कि थाने चौकी के चक्कर काटने पर भी पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की है।

यह भी पढ़ें-बेटी की शादी के लिए घर में रखा दहेज आैर गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ- देखें वीडियो

परिजनों ने शिकायत करने पर आरोपी युवकों ने की मारपीट

पीड़ित के अनुसार उसकी बहन और मां अपने खेतों में काम करने के लिए जाती थी। इसबीच ही पड़ोसी गांव के कुछ युवक बहन को गलत नजर से देखते थे। उसकी बहन ने जब इसकी शिकायत की, तो भार्इ ने युवकों की इस हरकत का विरोध करते हुए इसकी शिकायत आरोपित लड़कों के परिजनों से कर दी। इससे नाराज़ होकर आरोपित 4 युवक बाइकों से देर शाम पीड़ित के घर जा धमके और उसके घर पर ही फावड़ा लेकर सभी की पिटार्इ शुरू कर दी। शोर को सुनकर पड़ोसियों को आता देखकर आरोपित दो बाइकों को छोड़कर मौके से फ़रार हो गये।

पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप

वहीं पीड़ित का आरोप है कि जब इसकी शिकायत दादरी कोतवाली में दी, तो पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज नहीं किया औऱ ना ही पीड़ित की शिकायत दर्ज की। वहीं दादरी कोतवाली प्रभारी का नीरज मालिक का कहना है की पेट्रोल पंप पर किसी बात को लेकर दोनों गांवों के युवकों में झगड़ा हो गया था। उसको लेकर बुधवार को चार युवक शराब के नशे में मारपीट करने के लिए उसके घर गये थे। शिकायत की जांच की जा रही है। पीड़ित रात में इंसाफ की गुहार मांगने थाने के चक्कर काटने को मजबूर है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश