ऐसे में आरटीओ के तरफ से लोगों को को कई तरह की चालान से बचाने के लिए एक विशेष सहूलत दी गई है। इसके तहत अब लोगों के पास वाहन से जुड़े किसी भी कागज के नहीं होने की वजह से चालान नहीं काटा जाएगा। चालान से बचने के लिए सिर्फ आपको ट्रैफिक पुलिस को अपने कागजात को डिजिटल लॉकर में रखना होगा और जरूरत पड़ने पर गाड़ी से जुड़े कागजात की हार्ड कॉपी दिखाए बिना ही सिर्फ डीजिटल कॉपी दिखाकर आप चालान से बच सकते हैं। यानी अब आप अपने सारे कागज अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रख सकते हैं। दरअसल, परिवहन मंत्रालय की ओर से वाहन चालकों के लिए डिजिटल लॉकर जारी कर दिया गया है। इसमें वाहन की आरसी, इंश्योरेंस पेपर, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और अन्य दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे। यानी अब आपको दस्तावेज खोने, फटने और चोरी होने का भी डर नहीं रहेगा।