नोएडा. त्योहारों और शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने के भाव में आई बड़ी तेजी से खरीदारों के होश उड़े हुए थे। सोने-चांदी की बढ़ी हुई कीमत की वजह से सर्राफा बजार की रौनक भी गायब हो गई थी। इस बीच ठीक त्योहार से पहले सोने की मीमत में भारी गिरावट दर्ज हुई है। पिछले पांच दिनों में सोने की कीमत में नोएडा में 600 रुपए तक की गई दर्ज की गई है। वहीं, एक हफ्ते में 2400 रुपए तक सोने के भाव में कमी आ चुकी है। शनिवार को नोएडा में 24 कैरेट सोने की कीमत 150 रुपए घटकर 38000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। कीमती धातुओं की कीमत में आई गिरावट से सर्राफों के चेहरे खिले नजर आए। गौरतलब है कि सोने का दाम पांच सितंबर को 40470 रुपये प्रति दस ग्राम था, जो 14 सितंबर को घटकर 38000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।