बुलंदशहर।बुलन्दशहर में डायल 100 की पुलिस वायरलेस छोड़कर ताश खेलने में मस्त है।जी हां सिकंदराबाद थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो 2105 नंबर की पीसीआर पर ड्यूटी के दौरान ताश खेलने वाले पुलिसकर्मियों का बताया जा रहा है। ये मामला जब एसएसपी तक पहुंचा, तो उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी का कहना है कि मामले में जो भी उचित कार्रवाई होगी, वो की जाएगी।