बता दें कि नोएडा (Noida) में लगातार हो रही बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं से मौसम अधिक सर्द हो गया है। शीतलहर से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनने के साथ सिर व मुंह ढक कर घर से बाहर निकल रहे हैं। गलन से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर हाथ तापते नजर आ रहे हैं। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने से पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। शाम होते ही गलन बढ़ गई तो लोग घरों में कैद हो गए। मौसम विभाग ने रविवार को भी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें-
मौसम विभाग का 23-26 जनवरी भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, ठंड से कांपेंगे कई जिले तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। स्काईमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। जबकि प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पश्चिमी राजस्थान से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है। इसके प्रभाव के कारण आगामी 24 घंटे में बारिश की संभावना है। जिससे न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
यह भी पढ़ें-
Weather Update मौसम विभाग की चेतावनी, कैसा रहेगा आज का मौसम फिलहाल सर्दी से राहत के आसार नहीं फिलहाल लोगों को सर्दी से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ठंडी हवाएं लोगों की सेहत को प्रभावित कर सकती हैं। वहीं, कोहरा बढ़ने के कारण सूर्यदेव के दर्शन होना भी मुश्किल रहेगा। आगामी एक सप्ताह गलन भरी सर्दी से राहत के आसार कम हैं। शनिवार को 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा और हल्की बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में खासा सुधार हुआ है। शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 277 और ग्रेटर नोएडा का 260 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है।