8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का 23-26 जनवरी भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, ठंड से कांपेंगे कई जिले

Weather Forecast Updates मौसम विभाग का अलर्ट है कि 23 जनवरी से 26 जनवरी के बीच यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। लखनऊ समेत कई आसपास के जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में गलन और बढ़ने की संभावना है। दिन के तापमान में पहले से अधिक गिरावट देखी जा सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Jan 2022, 9:21 PM IST

मौसम विभाग का 23-26 जनवरी भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, ठंड से कांपेंगे कई जिले

मौसम विभाग का 23-26 जनवरी भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, ठंड से कांपेंगे कई जिले

Weather Forecast Updates यूपी में मौसम बेहद सर्द है। कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कई इलाकों में शाम को हल्का कोहरा छाया रहता और रात होते होते घना कोहरा छा जाता है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि 23 जनवरी से 26 जनवरी के बीच यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। लखनऊ समेत कई आसपास के जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में गलन और बढ़ने की संभावना है। दिन के तापमान में पहले से अधिक गिरावट देखी जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की भविष्यवाणी है कि, 23 और 24 जनवरी के दौरान व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे सतही और हवाई परिवहन में व्यवधान की आशंका भी जताई है।

लखनऊ का मौसम अपडेट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। जिस वजह से मौसम ठंडा हो गया है। गलन बढ़ गई है। हालांकि, इस बारिश से कुछ हद तक प्रदूषण से राहत जरूर मिली है। पर मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आगामी 23 जनवरी, 24 जनवरी और 25 जनवरी को मौसम कुछ खराब हो सकता है। बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। लखनऊ कोल्ड डे के कहर से बाहर आ गया। पूरे यूपी में 5 दिनों से लगातार चल रहीं सर्द हवाओं ने लोगों को जमकर कंपाया है। दिन का तापमान 21.5 तक आ गया। यह सामान्य से अभी भी 1.2 डिग्री कम है। इसी तरह से न्यूनतम तापमान 9.5 तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : तीन दिन झमाझम बारिश और ओलावृष्टि फिर शीतलहर का मौसम अलर्ट, आगरा में दृश्यता 0 मीटर

महोबा में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के महोबा में शनिवार सुबह से तेज बारिश जारी है। एक बार फिर बारिश के साथ ही किसानों की फसल पर भी खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आने वाले दिन में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी।

यूपी के कई ज़िलों में अति शीत लहर

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर अभी जारी रहेगी। यहा शीत लहर 48 घंटे चल सकती है। इन जिलों के लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का इन जिलों में कोल्ड डे कंडीशन का अलर्ट, बरेली रहा सबसे ठंडा

35 प्रभावित जिले

बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, रायबरेली, इटावा, औरैया, कानपुर देहात-नगर, झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बाराबंकी, अयोध्या, सुलतानपुर, बहराइच, श्रावास्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, अमेठी, हापुड़।