अगर पिछले पांच सालों के आंकड़े देखें तो तापमान में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। जून में माह जहां पिछले साल यानि 2018 में दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं 2017 में 47 डिग्री सेल्सियस, 2016 में 45.03 डिग्री और 2015 में 47.08 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं इस बार जून माह में चल रहे तापमान ने पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिये है। इस बार तापमान 48 डिग्री पहुंच गया है। वेस्ट यूपी समेत उत्तर भारत के कई प्रदेशों में यह पारा 50 डिग्री छू चुका है। इससे लोगों की हालत खराब है।