महिला के मुताबिक पिछले छह माह से उक्त युवक उसे तरह तरह की धमकियां देते आ रहे है। परेशान आकर उसने पुलिस में तहरीर दी है, लेकिन लगातार छह महीने से पुलिस थाने और चौकी के चक्कर कटा रही है। पीडि़ता का आरोप है कि उसकी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने सीओ से गुहार लगाई है। पीडि़त महिला का आरोप है कि पुलिस उसकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में पीडि़त महिला ने कहा कि अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं आत्म दाह करूंगी। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है