बिजनौर। कुछ दिन पहले ही यूपी के बारांबंकी में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद हर जनपद में शराब का काला कारोबार करने वालो की पकड़ धकड़ जारी है। इसी कड़ी में बिजनौर एसपी के निर्देश पर लगातार अभियान चलाकर सोमवार को इस अवैध धंधे से जुड़े चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर भारी मात्रा में कच्ची अवैध शराब बरामद की है।