अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रैक्टिस कैंप की शुरुआत सोमवार को ग्रेटर नोएडा स्थित पार्क में लगाकर की गई। यहां सुबह भारी संख्या में लोग पहुंचे। जहां योग शिक्षक सचिन कुमार ने लोगों को मंत्रोच्चारण का महत्व बताया एवं ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन एवं कटि चालन आदि अभ्यास कराए।