बिजनौर। तपती गर्मी के बीच खेत में काम कर रहे किसान के पास पहुंचे बाइक सवार युवकों ने उसे गोली मार दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता बदमाश फरार हो गये। वहीं पीडि़त के जख्मी हालत में चीखने आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।