जानकारी के मुताबिक गांव सौदा हबीबपुर निवासी शिवकुमार एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वह काफी समय से जेल में बंद था। पुलिस अधिकारियों की माने तो पिछले 15 दिन से शिव कुमार की तबियत खराब थी। जेल में बंद शिवकुमार का पिछले कुछ समय से जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार देर रात मृतक शिव कुमार की अचानक हालत बिगड़ गई, आनन फानन में शिव कुमार को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ़ हो सकेगा।