थाना फुगाना क्षेत्र के गांव करावा निवासी एक चर्चित शराब माफिया पंकज धड़ल्ले से नकली शराब बेच रहा था। जिसकी शिकायत थाना फुगाना में तैनात चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह ने 4 जून को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम एक पत्र लिखकर थाना क्षेत्र के शराब माफिया पर कार्रवाई की मांग की थी। इसमें एसआई का कहना था कि आरोपी पंकज नशीले इंजेक्शन से निर्मित शराब बेच रहा है, जिसके चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। एसआई ने यह पत्र व्हाट्सएप के जरिए एसएसपी तथा अन्य पुलिस अधिकारियों को भेजा था।