साहिबाबाद। भारी मतों से जीत दर्ज कर एक बार फिर से पीएम मोदी के मंत्री मंडल में शामिल हुए गाजियाबाद क सांसद वीके सिंह ने गुरुवार को वसुंधरा रेड लाइट पर बन रहे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया । इस फ्लाईओवर पर गुरुवार से वाहन फर्राटा भर सकेंगे। इसके खुलने से रेड लाइट पर लगने वाले जाम की समस्या से जुझने वालों लाखों लोगों को निजात भी मिल जाएगी। लिंक रोड पर जाने वाले वाहन चालकों को इसका फायदा मिलेगा ।