वहीं बता दें कि हर दिन सुबह छह बजे पेट्रोल डीजल के दाम बदल जाते हैं। यह दाम सुबह छह बजे से अगले 24 घंटे तक जारी रहते है। इसके बाद इंटरनेशनल मार्केट में उतार चढ़ाव के साथ तेल की कीमतों में बदलाव आ जाता है। यह बदलाव 16 जून 2018 से ही लागू हुआ है। इस से पहले तेल की कीमतों में हर दिन के हिसाब से बदलाव नहीं होता था। सरकार व तेल कंपनियां महीने या उस से भी ज्यादा समय पर तेल की कीमतों में घटौती और बढ़ौतरी करती थी, लेकिन पिछले साल से यह बदल गया है। जिसके बाद से हर 24 घंटे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में घटौती और बढ़ौती चलती रहती है।