
इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का शानदार मौका, कम दामों पर निकली प्लाॅट की स्कीम
ग्रेटर नोएडा। अगर आप किसी पाॅश आैर एयरपोर्ट के पास जमीन लेने का सपना रखते है, तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है।इसी के लिए अब Yamuna Authority ने एनसीआर में स्थित गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहे jewar international airport के पास Residential Plots Scheme निकाली है।जिस पर आप अपने सपनों का आशियाना खुद बना सकते है। वहीं बता दें कि यह जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्रफल अनुसार देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा।जिसके आसपास होटल से लेकर माॅल आैर आॅफिस के साथ ही अब रेजिडेसिंयल सेक्टर बनाने की तैयारी शुरू हो गर्इ है।
इतने साइज के होंगे प्लाॅट, इस तारीख से भर सकते है फाॅर्म
यमुना अथाॅरिटी में आने वाले जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अपना आशियाना बनाने की चाह रखने वालों के लिए प्राधिकरण ने यह रेजिडेंशियल प्लाॅट स्कीम निकाली है। इस Scheme के तहत पांच साइज के कुल 1631 प्लॉट शामिल किए गए हैं।इनमें सबसे छोटे Residential Plots का साइज 120 वर्ग मीटर से लेकर 500 वर्ग मीटर रखा गया है। यमुना अथॉरिटी गुरुवार को Residential Plot Scheme लॉन्च करेगी।स्कीम में 5 साइज के 1631 प्लॉट शामिल किए गए हैं।वहीं सबसे छोटे प्लॉट का साइज 120 वर्ग मीटर रखा गया है। इनमें 120, 162 , 200, 300 आैर 500 वर्ग मीटर के प्लाॅट शामिल है।वहीं इन प्लाॅटों की लोकेशन Jewar International Airport से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर रखी गर्इ है। गुरुवार को स्कीम निकाली जाएगी और 15 अक्टूबर से ऑनलाइन ब्रोशर मिलने शुरू हो जाएंगे।
यह होंगे प्लाॅट के दाम, एयरपोर्ट के पास इन सेक्टरों में प्लाॅट देगा प्राधिकरण
ये सभी प्लॉट सेक्टर 17, 18, 20, 22 डी में हैं। स्कीम में प्लॉट के रेट नोएडा-ग्रेटर नोएडा से कम रखे गये हैं।यमुना अथॉरिटी स्कीम के प्लॉट की कीमत 15620 प्रति वर्ग मीटर रखी गर्इ है। वहीं स्कीम रेरा में रजिस्टर्ड कराई जाएगी। अधिकारियों की माने तो इन प्लॉट का पजेशन मिलने में कोई दिक्कत नहीं है। सभी प्लॉट एक दम तैयार हैं। स्कीम गुरुवार को ओपन की जाएगी। 15 अक्टूबर से स्कीम के फॉर्म ऑनलाइन मिलने लगेंगे।साथ इस स्कीम के तहत प्लाॅट के लिए आवेदन करने पर उसकी कुल कीमत का दस प्रतिशत जमा करना होगा। स्कीम में रजिस्ट्रेशन के लिए बैंकों से लोन कराने को लेकर भी बातचीत चल रही है।
Updated on:
11 Oct 2018 03:57 pm
Published on:
10 Oct 2018 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
