24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपकी बात : मोबाइल बार-बार ध्यान नहीं भटकाए उसके लिए क्या किया जाए

पाठकों ने इस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं, प्रस्तुत हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Opinion Desk

Mar 26, 2026

व्यायाम, खेलकूद और घरेलू काम भी करें
घरेलू कार्यों में हाथ बटाएं,ध्यान-योग करें तथा खेल -व्यायाम के लिए समय निकालने के साथ यदि गायन-वादन और नृत्य की प्रैक्टिस करेंगें तो क्रमशः मोबाइल पर से ध्यान कम होता चला जाएगा। - बी एल शर्मा, उज्जैन

अनावश्यक नोटिफिकेशन बंद कर दें
आप अपने मोबाइल में अनावश्यक नोटिफिकेशन बंद कर दें। सिर्फ कॉल, मैसेज और जरूरी ऐप्स जैसे नेटबैंकिंग के रखें। सोशल मीडिया ऐप्स आदि, होम स्क्रीन से हटा दो। क्योंकि ये आपके समय को दीमक की तरह खा जाती है । इन ऐप का बार बार इस्तेमाल करने के लिए सर्च करना पड़े इसके लिए होम स्क्रीन से हटा दे। फोन को दूसरे कमरे में चार्ज कीजिए या टेबल पर दूर रखिए। - गोपेश मीणा, दौसा

खुद नियम बनाने होंगे
मोबाइल ही ऐसी चीज़ है जिसके बिना लोगों का दिन नहीं निकलता लेकिन जब अति हो जाती है तो मुसीबतें बढ़ जाती है।मोबाइल बार बार ध्यान नहीं भटकाए इसके लिए हमें नियम बनाना होगा और दिन में चार बार या पांच बार सुविधा और जरूरी काम के अनुसार ही नेट ऑन करना चाहिए। इससे सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफार्म पर ध्यान जाएगा ही नहीं। - दिनेश मेघवाल, उदयपुर