
नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत ( B Sai Praneeth ) मंगलवार को जारी बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग ( BWF Ranking ) में एक स्थान के सुधार के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।
ताजा रैंकिंग में प्रणीत को 11वां स्थान मिला है। प्रणीत के अलावा भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ( Kidambi Srikanth ) एक स्थान के नुकसान के साथ दसवें नंबर पर खिसक गए हैं।
महिलाओं में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पीवी सिंधु पूर्व की भांति छठे स्थान पर बरकरार हैं। उनके अलावा लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह नौवें नंबर पर लुढ़क गई हैं।
पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल में कोई भी भारतीय जोड़ी शीर्ष-10 में नहीं हैं।
Published on:
23 Oct 2019 09:22 am
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
