29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनडालुशिया वाल्डेरामा मास्टर्स गोल्फ के दूसरे दिन गगनजीत भुल्लर छठे स्थान पर

गगनजीत भुल्लर ( Gaganjeet Bhullar ) एनडालुशिया वाल्डेरामा मास्टर्स ( Andalucia Valderrama Masters ) गोल्फ टूर्नामेंट जीतने की दौड़ में बरकरार।

less than 1 minute read
Google source verification
Golf Player Gaganjeet Bhullar

एनडालुशिया वाल्डेरामा मास्टर्स गोल्फ के दूसरे दिन गगनजीत भुल्लर छठे स्थान पर

सोटोग्रांडे।भारतीय गोल्फ खिलाड़ीगगनजीत भुल्लर ( Gaganjeet Bhullar ) ने एनडालुशिया वाल्डेरामा मास्टर्स ( Andalucia Valderrama Masters ) के दूसरे दिन रियल क्लब वाल्डेरामा पर शानदार खेल दिखाते हुए पांच स्थानों का सुधार किया। दिन के अंत में वह छठे स्थान पर थे। पहले दिन के खेल के अंत में गगनजीत भुल्लर 11वें स्थान पर रहे थे।

एनडालुशिया मास्टर्स के दूसरे दिन गोल्फ खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर ने 71 का स्कोर किया। यह उनके पहले दिन के स्कोर से तीन अंक ज्यादा है। भारतीय पुरुष गोल्फ खिलाड़ियों में उनके अलावा शिव कपूर अच्छा प्रदर्शन किया। शिव ने कट हासिल किया और 70 का स्कोर किया, जो उनके पहले दिन के स्कोर से चार अंक कम थे। शुभांकर शर्मा और एसएसपी चौरसिया कट में जगह नहीं बना सके थे।

Common Bowling Injuries से बार-बार चोटिल होते हैं Fast Bowler

पहले दिन फ्रांस के विक्टर पेरेज पहले स्थान पर थे। पेरेज ने एक बोगी के साथ छह अंडर 65 का स्कोर पेरेज पहले दिन के अंत तक कर चुके थे।

गगनजीत भुल्लर पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हैं। वह गोल्फ की एशियन टूर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहे हैं। गोल्फ में उनकी उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2013 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।

इंडियन ओपन गोल्फ में खिताब के लिए दावेदारी पेश करेंगे रिकॉर्ड 12 पूर्व चैंपियन