
ISSF Shotgun World Cup: India misses skeet mixed team finals
नई दिल्ली।आईएसएसएफ विश्व कप (ISSF) इस बार मिस्र (Egypt) की राजधानी काहिरा में आयोजित हुआ है।लेकिन इस विश्व कप में भारत के हाथ निराशा लगी है। दरअसल, विश्व कप में भारतीय टीम Skeet mixed team इवेंट में पदक नहीं जीत सकी।भारतीय निशानेबाजों को खाली हाथ ही देश लौटना पड़ेगा।
इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन विश्व कप के इवेंट में टीम सातवें और 10वें स्थान पर रही। वे पदक जीतने के काफी करीब पहुंच गये थे। बुधवार को पुरुष और महिला दोनों की ही तीन सदस्यीय टीम पहले तीन क्वालिफिकेशन राउंड में पदक जीतने की स्थिति में थी। लेकिन अंत में टीम का प्रदर्शन खराब हो गया।हालांकि एक दिन पहले ही भारत की पुरुष टीम ने पदक अपने नाम कर भारत का खाता खोला था।
इस इवेंट में दो टीमें रेंज पर थीं। पहली टीम में परिनाज धालीवाल और माइराज एहमद थे। जबकि दूसरी टीम में गनीमत शेखोन और अंगद बाजवा थे। दोनों अच्छा खेल खेल रहे थे लेकिन दोनों के हिस्से हार ही आई।
परिनाज धालीवाल और माइराज अहमद खान की टीम ने क्वलीफिकेशन में 150 में से 137 का स्कोर किया। यह टीम सातवें स्थान पर रही लेकिन पदक राउंड में जगह नहीं बना सकी।वहीं गनीमत शेखोन और अंगद की जोड़ी ने 134 का स्कोर किया और 10वें स्थान पर रही।
महिला टीम स्कीट इवेंट में गनीमत शेखोन, परीनाज धालीवाल और क्रतिकि सिंह की ने कांस्य पदक के मैच में कदम रखा लेकिन वह पदक नहीं ला सकीं। कजाकस्तान ने भारत को यहां 6-4 से हरा दिया।
बता दें विश्व कप में रूस का दबदबा देखने को मिला।रूस की पहली टीम और चेक रिपब्लिक की टीम ने कांस्य पदक के मैच में जगह बनाई। रूस की दूसरी टीम ने पोलैंड को 35-31 से हरा स्वर्ण पदक जीत लियाा।रुस की टीम ने स्कीट टीम स्पर्धा के तीनों स्वर्ण अपने नाम किए. वह पदक तालिका में पहले स्थान पर रही।इस विश्व कप में कुल 10 देशों ने हिस्सा लिया और सभी के हिस्से पदक आया।
Published on:
28 Feb 2021 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
