7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Malaysia Open 2022: ताई जू यिंग से एक बार फिर हारीं पीवी सिंधु, एचएस प्रणय भी मलेशिया ओपन से बाहर

Malaysia Open 2022: सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधु तोक्यो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता दूसरी वरीयता प्राप्त यिंग के खिलाफ पहले गेम को जीतने के बाद लय बरकरार नहीं रख सकी और 21-13, 15-21, 13-21 से हार गयी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 2 Jul 2022, 11:55 AM IST

indhu.png

सिंधु और प्रणय की हार के साथ भारतीय अभियान समाप्त

Badminton Malaysia Open 2022: मलेशिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के विमंस सिंगल्स में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का सफर समाप्त हो गया है। उन्हें टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में चीन की ताइपे की ताई जू यिंग से आर फिर हार का सामना करना पड़ा है।

सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधु तोक्यो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता दूसरी वरीयता प्राप्त यिंग के खिलाफ पहले गेम को जीतने के बाद लय बरकरार नहीं रख सकी और 21-13, 15-21, 13-21 से हार गयी। सिंधु की यह ताई से लगातार छठी हार और 21 मैचों में 16वीं हार थी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु टोक्यो 2020 सेमीफाइनल में ताई त्जु यिंग से हार गई थीं। दोनों के जीत हार का रिकॉर्ड भी 16-5 के बड़े अंतर से यिंग के पक्ष में है।

इस बीच, विश्व के 21वें नंबर के प्रणय को भी पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी से 18-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। प्रणय ने शुरुआती गेम में क्रिस्टी को कड़ी चुनौती दी लेकिन दूसरे गेम में वह लय जारी नहीं रख सके और 44 मिनट तक चले मुकाबले के सीधे सेटों में हार गये।

इससे पहले प्रणय ने गुरुवार को दूसरे दौर में दुनिया के चौथे नंबर के चीनी ताइपे के चाउ तिएन चेन को 21-15, 21-7 से मात दी थी। इससे पहले पारुपल्ली कश्यप को थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 44 मिनट तक चले इस मुक़ाबले में कश्यप 19-21, 10-21 से हार गए। जबकि देश की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी चोट के कारण इवेंट से हट गईं। राष्ट्रमंडल खेलों में एक महीने से भी कम समय बचा है, इसलिए कोचों और फिजियो ने सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को इस आयोजन से हटने की सलाह दी।