29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई-हरियाणा मैच से होगा प्रो कुश्ती लीग 2 का आगाज

इस बार जयपुर निंजास, मुंबई महारथी, यूपी दंगल, एनसीआर पंजाब रॉयल्स, हरियाणा हैमर्स और दिल्ली सुल्तान्स की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shruti Mishra

•

Updated: 30 Dec 2016, 9:16 AM IST

Pro wrestling league

Pro wrestling league

नई दिल्ली।
पिछले संस्करण की विजेता मुंबई महारथी और हरियाणा हैमर्स के बीच सोमवार को प्रो कुश्ती लीग के दूसरे सत्र का उद्घाटन मैच खेला जाएगा। इस लीग में कुल छह टीमें शिरकत कर रही हैं। इंदिरा गांधी खेल परिसर के केडी जाधव हॉल में दो जनवरी से आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता का समापन 19 जनवरी को होगा।


इस बार जयपुर निंजास, मुंबई महारथी, यूपी दंगल, एनसीआर पंजाब रॉयल्स, हरियाणा हैमर्स और दिल्ली सुल्तान्स की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा। दूसरे संस्करण को लेकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने बताया कि लीग के पिछले सत्र में तीन करोड़ से ज्यादा दर्शक जुड़े थे और 54 मुक़ाबलों में करीब 200 अंक बने थे। इसको देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह इस बार भी काफी सफल होगा। उन्होंने कहा कि लीग को लेकर पूरी दुनिया में बहुत रोमांच है।


लीग के प्रमोटर कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि लीग में लगभग 20 चैंपियंस खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें जार्जिया के व्लादीमिर खिनचेंगशिवली और कनाडा की एरिका वीब के रूप में दो ओलंपिक चैंपियन,विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक के पदक विजेताओं के साथ महाद्वीपीय चैंपियन हिस्सा ले रहे है। यह इस लीग को भव्य बनाने के लिए एक बड़ा कदम है।


इस प्रतियोगिता में कुल 15 मुकाबले लीग चरण में होंगे। 17 और 18 जनवरी को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे जबकि फाइनल मुकाबला 19 जनवरी को खेला जाएगा। लीग में पुरुषों के 57, 65, 70, 74 और 97 किग्रा भार वर्ग और महिलाओं क 48, 53, 58 और 69 से 75 किग्रा भार वर्ग को शामिल किया गया है। लीग में कुल 54 पहलवान शिरकत कर रहे हैं। जार्जिया के व्लादीमिर खिनचेंगशिवली लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। व्लादीमिर को 48 लाख रुपए में पंजाब की टीम ने खरीदा है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग