29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गूगल का डूडल : valentines day पर ‘प्यार के पंछी’ कर रहे स्केटिंग

सर्च इंजन ने उन सभी लोगों का स्वागत किया है, जो रोमांस और रोमांटिक प्यार का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, धार्मिक और व्यावसायिक जश्न मनाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 14 Feb 2018, 5:48 PM IST

on valentines day google released new doodle skate dancing love birds

नई दिल्ली। गूगल शीतकालीन खेलों के छठे दिन बुधवार को वैलेंटाइन डे के मौके पर एक दिलचस्प डूडल लेकर आया है। सर्च इंजन ने इस दिन को मनाने वाले उन सभी लोगों का स्वागत किया है, जो दुनियाभर में कई जगहों पर रोमांस और रोमांटिक प्यार का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, धार्मिक और व्यावसायिक जश्न मनाते हैं। दक्षिण अमेरिकी और उत्तरी अफ्रीकी कुछ देशों को छोड़कर डूडल की पहुंच दुनिया के लगभग सभी कोनों में है।

पोस्ट में ये कहा गूगल ने
जैसा कि दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में शीतकालीन ओलंपिक खेल जारी है, गूगल ने अपने पोस्ट में कहा, "प्योंगचांग में इस खुशनुमा दिन, हमारे साथ दुनियाभर के खिलाड़ी जुड़े हुए हैं, जो खुद को वर्ग में या (प्रजाति में) सर्वश्रेष्ठ साबित करने की उम्मीद कर रहे हैं।"पोस्ट में कहा गया कि दो प्यार के पंछी साथ में तब से स्केटिंग कर रहे हैं, जब वे छोटे चूजे थे, लेकिन आज वे वास्तव में अपने पंख फैला देते हैं।

डूडल में दोनों पक्षियों के पीछे दिल का आकार बना हुआ है
गूगल सर्च इंजन के डूडल में दोनों पक्षियों के पीछे दिल का आकार बना हुआ है और दोनों एक-दूसरे के करीब है, इस पर क्लिक करने पर दोनों पक्षी बर्फबारी के बीच नाचते और एक-दूसरे के इर्द-गिर्द घूमते नजर आते हैं और साथ ही में स्केटिंग करते नजर आते हैं। प्योंगचांग खेल जो शुक्रवार को शुरू हुए थे, वे 25 फरवरी तक चलेंगे। प्योंगचांग-2018 शीतकालीन खेल में 92 देशों के कुल 2,925 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

24&7 चैनल पर देखा जा सकता है
बता दें कि दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में चल रहे विंटर ओलंपिक 9 फरवरी से शुरू हुए थे और 25 फरवरी तक चलेंगे। इन खेलों में भारत सहित दुनिया के 90 से ज्यादा देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें स्कीइंग, स्केटिंग, लूश, स्की जंपिंग, आईस हॉकी, स्नो बोर्डिंग आदि समेत 15 खेलों के 102 से ज्यादा इवेंट होंगे, जिनका लाइव प्रसारण जियो टीवी 24&7 चैनल पर देखा जा सकता है। यूजर्स की सुविधा के लिए इसे फिर से देखने के लिए सात दिन का कैच-अप फीचर भी दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग