13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगापुर ओपन बैंडमिंटन चैंपियनशिप: भारत की चुनौती खत्म, पीवी सिंधु सेमीफाइनल में हारीं

पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में नोजोमी ओकुहारा के हाथों हार का सामना करना पड़ा इससे पहले पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में चीन की काई यानयान को मात दी थी नोजोमी ओकुहारा ने क्वार्टर फाइनल में साइना नेहवाल को भी हराया था

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Apr 13, 2019

PV Sindhu created history in 38 minutes

PV Sindhu and Saina Nehwal,PV Sindhu and Saina Nehwal,PV Sindhu

सिंगापुर। भारत के लिए सिंगापुर ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप से बुरी खबर आई है। दरअसल, टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधी हार गई हैं। पीवी सिंधु का मुकाबला ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता नोजोमी ओकुहारा से था, लेकिन मैच हारकर वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

पीवी सिंधु को नोजोमी ओकुहारा के हाथों मिली हार

जापान की नोजोमी ओकुहारा ने पीवी सिंधु को सीधे गेमों में 21-7, 21-11 से करारी शिकस्त दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच ये अबतक का 14वां मुकाबला था, दोनों ने सात-सात मैच जीते हैं। सिंधु की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है।

ओकोहारा ने साइना नेहवाल को भी किया था बाहर

वहीं भारत की अन्य बैंडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में ही हार का सामना करना पड़ा था। क्वार्टर फाइनल में साइना नेहवाल को नोजोमी ओकुहारा ने मात दी थी। वहीं क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधू ने चीन की काई यानयान को 21-13 17-21 21-14 से हराया था और सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप