4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाटा ओपन ड्रा घोषित: अर्जुन से भिड़ेंगे यूकी, सिलिच को बाई

मारिन सिलिच और स्पेन के रोबर्टो बतिस्ता अगुट को पहले राउंड में बाई मिली है। एटीपी 250 वल्र्ड टूर टूर्नामेंट के लिए शनिवार को ड्रा निकाला गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 30 Dec 2017, 7:06 PM IST

maren cilich, yuke bhambre, batista

पुणे. भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी यूकी भांबरी को यहां शनिवार से शुरू हुए टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट में आसान ड्रा मिला है और वह वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने अर्जुन काधे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे जबकि टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार क्रोएशिया के मारिन सिलिच और स्पेन के रोबर्टो बतिस्ता अगुट को पहले राउंड में बाई मिली है। बालेवाड़ी स्टेडियम में छह जनवरी तक चलने वाले एटीपी 250 वल्र्ड टूर टूर्नामेंट के लिए शनिवार को ड्रा निकाला गया।

116वीं रैंकिंग हैं भांबरी की
विश्व रैंकिंग में 116वीं रैंकिंग के साथ शीर्ष भारतीय खिलाड़ी यूकी टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगे। दिल्ली के 25 वर्षीय यूकी ने गत नवम्बर में हमवतन रामकुमार को हराकर केपीआईटी- एमएसएलटीए चैलेंजर टूर्नामेंट जीता था। यूकी छठी बार किसी भारतीय एटीपी टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में उतरेंगे। पुणे के अर्जुन अपना पहला फ्यूचर्स खिताब जीतने के बाद इस टूर्नामेंट में उतर रहे हैं। पिछले साल खिताब जीतने वाले युगल जोड़ी रोहन बोपन्ना और नेंदुचेझियान की जोड़ी का सामना हमवतन लिएंडर पेस और पूरव राजा की जोड़ी से होगा।

पेरे और एंडरसर को मिली पहले राउंड में बाई
मुख्य ड्रा में विश्व रैंङ्क्षकग में छठे नंबर के मारिन सिलिच को पहले राउंड में बाई मिली है। इसके अलावा गत चैंपियन और 20वीं रैंङ्क्षकग के रोबर्टाे बतिस्ता अगुट, 41वें नंबर के बेनोइट पैरे और इस वर्ष यूएस ओपन के उपविजेता दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को भी बाई मिली है। अन्य वाइल्ड कार्डधारकों में रामकुमार रामनाथन विश्व के 106वें नंबर के खिलाड़ी रोबर्टाे कार्बालेस बाएना के खिलाफ पहले राउंड में उतरेंगे। विश्व के 42वें नंबर के हालैंड के रोबिन हासे स्लोवाकिया के ब्लेज काविच के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगे। गत चैंपियन बतिस्ता अगुट जाइल्स सिमोन और टेनिस सैंडग्रैन के बीच होने वाले पहले दौर के मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे। टाटा ओपन में होने वाली दिग्गजों की भिड़ंत से दर्शकों को शानदार मैच देखने को मिलेंगे। विश्व के शीर्ष खिलाडिय़ों की भारतीय खिलाडिय़ों से टक्कर देखने लायक होगी।