30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाईलैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप से पीवी सिंधु ने लिया नाम वापस, सायना नेहवाल खेलेंगी

PV Sindhu दो बार इस साल किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं, लेकिन दोनों बार उनके खिताब की राह में जापान की आकाने यामागुची आ गईं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Manoj Sharma

Jul 30, 2019

PV Sindhu created history in 38 minutes

PV Sindhu and Saina Nehwal,PV Sindhu and Saina Nehwal,PV Sindhu

बैंकॉक। थाईलैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप से भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने अपना नाम वापस ले लिया है। इस बात की जानकारी खुद भारतीय बैडमिंटन संघ ने मंगलवार को दी है। हालांकि पीवी सिंधु ने इस चैंपियनशिप से नाम वापस क्यों लिया है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो अभी नहीं है। संघ की तरफ से भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया है। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप का आयोजन स्विट्जरलैंड में 19 से 25 अगस्त तक होना है।

थाईलैंड ओपन में सायना नेहवाल करेंगी भारतीय चुनौती पेश

पीवी सिंधु के अलावा जापान की नोजोमी ओकुहारा, अकाने यामागुची और वर्ल्ड नम्बर-1 ताइवान की ताए जु यिंग ने भी थाईलैंड ओपन से नाम वापस ले लिया है। थाईलैंड ओपन में सायना नेहवाल भारतीय चुनौती को पेश करेंगी। चोट के कारण इंडोनेशिया ओपन और जापान ओपन से दूर रहने के बाद सायना नेहवाल पहली बार कोर्ट पर उतरेंगी। सायना के अलावा पुरुष सिंगल में भारत के स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ( Kidambi Srikanth ) से भी देश को उम्मीदें होंगी।

यह साल सिंधु के लिए अच्छा नहीं रहा है। बीते 15 दिनों में ही वह इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में हारीं और उससे पहले जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। पीवी सिंधु इस सत्र में एक त्री टूर्नामेंट नहीं जीत सकी हैं।