WWE : डब्ल्यूडब्ल्यूई भारत के युवाओं के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। अंडरटेकर, जॉन सीना, रेमस्टीरियो जैसे रेसलर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। वैसे अभी तक भारत की तरफ से डब्ल्यूडब्ल्यूई में दिलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली और जिंदर महल जैसे रेसलर ही भाग ले चुके हैं। लेकिन हाल ही के दिनों में एक नाम चर्चा में आया है वह नाम है वीर महान उर्फ रिंकू सिंह का, रिंकू सिंह की कहानी आज लोगों को प्रेरणा देने का काम कर रही है। कि कैसे उत्तर प्रदेश के एक गरीब परिवार से निकलकर विश्व प्रसिद्ध डब्ल्यूडब्ल्यूई में खेलना उनके लिए किसी सपने से कम नही हैं। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते डब्ल्यूडब्ल्यूई में वीर महान ने डेब्यू किया है।