30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस: मुश्किल में सुशील कुमार, पुलिस के हाथ लगे सुराग, परिजनों से हुई पूछताछ

पुलिस को सुशील कुमार के मोबाइल की लास्ट लोकेशन उत्तराखंड के हरिद्वार में मिली थी। हालांकि इसके बाद से सुशील कुमार के मोबाइल बंद आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 9 May 2021, 11:45 AM IST

sushil_kumar.png

पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में पुलिस ओलंपियन सुशील कुमार की तलाश में कई जगी छापेमारी कर रही है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली जिले की 10 से अधिक टीमें पहलवान सुशील कुमार और उनके गुर्गों की तलाश कर रही है। इनकी तलाश में पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ पाए हैं। अब बताा जा रहा है कि यह केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके अलावा पुलिस सुशील कुमार के परिजनों और ससुरालवालों से भी पूछताछ कर रही है। हाल ही पुलिस ने सुशील कुमार के ससुर औ साले से पुलिस थाने में पूछताछ की।

मोबाइल की लास्ट लोकेशन उत्तराखंड
बता दें कि पुलिस को सुशील कुमार के मोबाइल की लास्ट लोकेशन उत्तराखंड के हरिद्वार में मिली थी। हालांकि इसके बाद से सुशील कुमार के मोबाइल बंद आ रहे हैं। वहीं पुलिस ने सुशील के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को शक है कि सुशील देश छोड़कर विदेश भागने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में देश के सभी एयरपोर्ट्स को सुशील के बारे में जानकारी दे दी गई है। पुलिस को शक है कि वह सड़क मार्ग से नेपाल भी भाग सकता है। वहां उसके रहने के कई ठिकाने हैं।

यह भी पढ़ें— भारत के ग्रीको रोमन पहलवान नहीं हासिल कर पाए ओलंपिक कोटा, करना पड़ा हार का सामना

परिजनों से हुई पूछताछ
बता दें कि पुलिस ने मंगलवार को इस हत्याकांड के एक आरोपी प्रिंस दलाल को पकड़ा था। प्रिंस दलाल से पूछताछ में 10 आरोपितों की पहचान हुई है। हालांकि इनमें से अब तक कोई भी नहीं पकड़ा जा सका। वहीं पुलिस ने सुशील कुमार के परिजनों से भी पूछताछ की। सुशील के ससुर और एशियन गेम्स पदक विजेता सतपाल और साले लव सहरावत को मॉडल टाउन थाने बुलाया गया और करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुशील के ठिकाने के बारे में कोई भी जानकारी होने से इन्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें— कुश्ती: एशियाई चैम्पियनशिप में विनेश फोगाट और अंशु मलिक ने पहली बार जीता गोल्ड मेडल

पुलिस को मिले सबूत
पहलवान सागर हत्याकांड में पुलिस के हाथ सुशील कुमार के खिलाफ सबूत भी हाथ लगे हैं। दरअसल, इस हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी प्रिंस दलाल के मोबाइल फोन से पुलिस को एक वीडियो क्लिप मिली है। इस वीडियो में सुशील कुमार अपने साथियों के साथ सागर व उसके दोस्तों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस की टीमें दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा और उत्तराखंड में सुशील व उसके दोस्तों की तलाश कर रही हैं। पुलिस ने मोबाइल फोन को जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है।

सुशील के खिलाफ दिए बयान
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस हत्याकांड में स्टेडियम में काम करने वाले सुरक्षा गार्ड सहित 17 कर्मचारियों से पूछताछ की है। इनमें से अधिकतर ने सुशील और उसके साथियों के खिलाफ बयान दिए हैं। वहीं पुलिस ने सुशील के खास लोगों के तौर पर अजय, डॉली, मोहित आदि की पहचान की थी। अब एक और व्यक्ति की पहचान की गई है। यह खास व्यक्ति फरीदाबाद निवासी भूपेंद्र उर्फ भूपी है। भूपेन्द्र के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट, उगाही, हत्या, हत्या के प्रयास आदि के आठ मामले फरीदाबाद के अलग-अलग थानों में दर्ज है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग