30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुश्ती : सीमा ओलंपिक कोटा हासिल करने से महज एक कदम दूर

भारत की पहलवान सीमा यहां चल रहे विश्व ओलंपिक क्वालीफायर्स में महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही ओलंपिक कोटा हासिल करने से महज एक कदम दूर रह गई हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 8 May 2021, 8:51 AM IST

seema_wrestler.jpg

नई दिल्ली। भारत की पहलवान सीमा यहां चल रहे विश्व ओलंपिक क्वालीफायर्स में महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही ओलंपिक कोटा हासिल करने से महज एक कदम दूर रह गई हैं। इस टूर्नामेंट में हर भार वर्ग के फाइनल में पहुंचने पर ओलंपिक कोटा हासिल होगा। सेमीफाइनल में सीमा का सामना पोलेंड की अन्ना लुकासिआक से होगा।

यह भी पढ़ें— सचिन तेंदुलकर के बारे में ऐसी 5 बातें जो कम लोग ही जानते हैं

क्वार्टर फाइनल में सीमा ने स्वीडन की एमा जोना डेनिसे माल्मग्रेन को 10-2 से हराया। महिला 68 किग्रा वर्ग में भारत की निशा ने पोलेंड की नतालिया इवोना स्टरजाल्का को 12-1 से हराकर अच्छी शुरूआत की थी लेकिन उन्हें क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया की मिमी हरिस्तोवा के हाथों 2-12 से हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें— अब और अधिक एनर्जी एफिशियंट हुए सचिन तेंदुलकर के पसंदीदा फैंस

महिला 76 किग्रा वर्ग में पूजा को पहले राउंड में लिथुआनिया की कामिले गाउचाएते के हाथों 4-5 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में तीन कोटा हासिल किए हैं। विनेश फोगाट ने 2019 में ओलंपिक कोटा हासिल किया जबकि सोनम मलिक (62 किग्रा) और अंशु मलिक (57 किग्रा) ने पिछले महीने हुए एशियन ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में कोटा जीता था।