scriptइसिनबायेवा बनीं आरयूएसएडीए पर्यवेक्षी परिषद की प्रमुख | Yelena Isinbayeva became the RUSADA supervisory council head | Patrika News
अन्य खेल

इसिनबायेवा बनीं आरयूएसएडीए पर्यवेक्षी परिषद की प्रमुख

वर्ष 2015 नवंबर में एक स्वतंत्र विश्व डोपिंग रोधी (वाडा) आयोग ने आरोप
लगाते हुए कहा था कि रूस ने स्थापित डोपिंग रोधी नियमों को तोड़ा था।
इसिनबायेवा उन 67 रूसी ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों में शामिल थीं जिन्हें
डोपिंग विवादों के बाद अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने रियो से
प्रतिबंधित कर दिया था।

Dec 08, 2016 / 02:14 pm

Yelena Isinbayeva

Yelena Isinbayeva

मास्को। दो बार की ओलंपिक पोल वॉल्ट चैंपियन रूस की येलेना इसिनबायेवा को रूस डोपिंग रोधी एजेंसी (आरयूएसएडीए) के पर्यवेक्षी परिषद की प्रमुख बनाया गया है। 34 वर्षीय इसिनबायेवा ने इस वर्ष रियो ओलंपिक खेलों में रूस की ट्रैक एंड फील्ड टीम पर प्रतिबंध के बाद संन्यास ले लिया था।

इसिनबायेवा ने अपने चयन पर खुशी जताते हुये कहा कि मैं अपने सहयोगियों की बेहद आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया। हम सभी समझते हैं कि डोपिंग के खिलाफ लड़ाई विश्व भर की खेल दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों में से एक है। हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम इस लड़ाई को कैसे प्रभावी ढंग से लड़ते हैं और आरयूएसएडीए अपनी पुरानी छवि प्राप्त कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 नवंबर में एक स्वतंत्र विश्व डोपिंग रोधी (वाडा) आयोग ने आरोप लगाते हुए कहा था कि रूस ने स्थापित डोपिंग रोधी नियमों को तोड़ा था। इसिनबायेवा उन 67 रूसी ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों में शामिल थीं जिन्हें डोपिंग विवादों के बाद अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने रियो से प्रतिबंधित कर दिया था।

Home / Sports / Other Sports / इसिनबायेवा बनीं आरयूएसएडीए पर्यवेक्षी परिषद की प्रमुख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो