
इस्लामाबाद।पाकिस्तान की सेना ने रविवार देर शाम को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कोट कोटेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय बलों द्वारा सीमा पार से की गई गोलीबारी में एक नाबालिग सहित 3 नागरिक मारे गए। सेना के एक बयान में दावा किया गया है कि इंडियन आर्मी इन पीओके के दो सेक्टरों में भारी गोलीबारी की। पाक आर्मी ने यह भी कहा कि इस हमले में एक 45 वर्षीय महिला और एक 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गोलीबारी में घायल हो गई।
पाक सेना का आरोप
पाकिस्तान सेना ने अपने बयान में कहा है कि भारतीय सेना ने अकारण गोलीबारी शुरू कर दी। यह भी कहा गया कि पाकिस्तान सेना के जवानों ने प्रभावी ढंग से भारत के हमले का जवाब दिया और उनके कई पोस्टों को निशाना बनाया। पाक सेना ने दावा किया है कि उनके हमले में कई भारतीय चौकियों को तबाह कर दिया। आपको बता दें कि शनिवार को जम्मू में भारतीय अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में एलओसी के किनारे गांवों पर मोर्टार से पाकिस्तान सेना ने भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना ने यह भी कहा कि पाक ने इस सीजफायर उल्लंघन में छोटे हथियारों का भी इस्तेमाल किया। भारतीय सेना का कहना है कि पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में कर्नल रैंक का अधिकारी घायल हो गया, जबकि एक 25 वर्षीय पोर्टर घायल हुआ है।
एलओसी पर जारी है संघर्ष विराम का उल्लंघन
आपको बता दें कि बीते कई माह से पाकिस्तान सेना एलओसी पर भरी गोलीबारी कर रही है। लेकिन हर बार पाक सेना ने सीजफायर उल्लंघन के भारत के आरोपों के जवाब में नए आरोप लगाए हैं। अब पाक सेना ने एक और नया आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय सेना ने एलओसी के पास हुई फायरिंग में 3 लोंगों को मार डाला है। इस बार पाक सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के हॉटस्प्रिंग और कोट कोटेरा सेक्टर में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा भारी गोलीबारी का आरोप लगाया है। जबकि हकीकत यह है कि खुद पाकिस्तान ने पिछले कई महीने से सीमा पर गोलीबारी कर भारतीय इलाकों को निशाना बनाया है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
7 May 2019, 11:59 AM IST
Published on:
6 May 2019, 12:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.