1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेक्जिट: थेरेसा मे ने विपक्ष के नेता जेरेमी कॉर्बिन से की मुलाकात, सहमति देने का आग्रह किया

लेबर पार्टी का साथ चाहती थेरेसा सरकार विपक्षी पार्टी के प्रमुख जेरेमी कॉर्बिन से मुलाकात की कहा, इस मुद्दे पर कोई समाधान खोज निकालेंगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 6 May 2019, 2:30 PM IST

brexit

ब्रेक्जिट: थेरेसा मे ने विपक्ष के नेता से की मुलाकात, सहमति देने का आग्रह किया

लंदन।ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने विपक्षी पार्टी के प्रमुख जेरेमी कॉर्बिन से मतभेद भुलाने की अपील की। उन्होंने ब्रेक्सिट समझौते पर अपनी सहमति देने का आग्रह किया। ब्रिटेन को 29 मार्च को यूरोपीय संघ ईयू से अलग होना था। अलग होने का प्रस्ताव तीन बार नामंजूर होने के बाद इसकी तारीख 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई।

कहां तक जाएगी अमरीका और ईरान की लड़ाई, क्या एक और खाड़ी युद्ध की ओर बढ़ रही है दुनिया

अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह स्वीकार करती हैं

ब्रिटेन की पीएम थेरेसा में अब अपने समझौते को संसद से पारित कराने के लिए लेबर पार्टी का साथ चाहती हैं। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को प्रकाशित एक लेख में थरेसा ने लिखा कि यह स्पष्ट है कि वोटरों ने अपना फैसला मुख्य तौर पर इस आधार पर दिया है कि वेस्टमिंस्टर में क्या हो रहा है और क्या नहीं। पीएम के तौर पर वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह स्वीकार करती हैं।

आतंकी संगठनों पर इमरान खान की पैनी नजर, रमजान में मिलने वाले चंदे को लेकर जारी किया निर्देश

परिणाम को हासिल करने की अपेक्षा

थरेसा ने कहा कि मतदाता उनसे जनमत संग्रह के परिणाम को हासिल करने की अपेक्षा कर रहे हैं। अब तक संसद में सभी समझौते खारिज हो गए हैं। उन्होंने ने कहा कि वह लेबर पार्टी के साथ मिलकर इस मुद्दे पर कोई समाधान खोज निकालेंगी। लेबर पार्टी और कंजर्वेटिव्ज के बीच वार्ता मंगलवार को फिर से शुरू होगी। मीडिया के मुताबिक तीन मुद्दों पर समझौता करेंगी -सीमा शुल्क, माल संरक्षण और श्रमिकों के अधिकार। उन्होंने कहा कि वह ईयू के समक्ष एक संपूर्ण, लेकिन अस्थायी सीमा शुल्क व्यवस्था की योजना रख सकती हैं, जो कि अगले आम चुनाव तक के लिए होगी।

बड़ी खबरें

View All

यूरोप

विदेश