
रूसी विमान में अचानक लगी भीषण आग, माॉस्को हवाई अड्डे पर करानी पड़ी आपात लैंडिंग
मॉस्को।रूस की एक विमान में रविवार की रात अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए हैं। विमान में आग लगने के फौरन बाद राजधानी मॉस्को के हवाई अड्डे पर आतापतकालीन लैंडिंग कराई गई। रूस की जांच कमेटी ने बताया है कि विमान में आग लगने के कारण 41 लोगों की मौत हो गई है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि सुखोई SSJ-100 विमान में यह आग लगी है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आग किस वजह से लगी है।दुर्घटना की जांच कर रही टीम की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेन्को के अनुसार विमान में मौजूद 78 लोगों में से सिर्फ 37 लोग जीवित हैं, यानी 41 लागों की मौत हो गई है।
आग सबसे पहले विमान के पीछले हिस्से में लगी
रूस की सरकारी मीडिया के मुताबिक, विमान में अचानक भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले विमान के पीछले हिस्से में लगी और फिर देखते ही देखते पूरे विमान में फैल गई। रूस की न्यूज चैनल रसिया-24 ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है जिसमें एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी यात्रियों को विमान के आपातकाल दरवाजे से बाहर निकाला जा रहा है। अन्य वीडियो में यह भी दिख रहा है कि आग की लपटों के साथ विमान लैंड कर रहा है और उससे काला धुआं उठ रहा है। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, विमान में सवार पांच क्रू मेंबर समेत 78 यात्री सवार थे। आग लगने के बाद सभी को आपातकाल द्वार से बाहर निकाला जाने लगा, इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए। शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक यह एक सुखोई सुपरजेट-100 विमान है, जो मॉस्को के शेरेमेत्येवो हवाई अड्डे से मरमांस्क जा रहा था।
Updated on:
7 May 2019, 1:14 PM IST
Published on:
5 May 2019, 11:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.