
नई दिल्ली. अध्यात्मिक गुरु बुशरा से शादी के बाद तहरीक-ए-इंसाफ पाकिस्तान के अध्यक्ष इमरान खान दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन उनकी दूसरी पत्नी व टीवी एंकर रहीं रेहम खान ने खुलासा किया है कि वो बिल्कुल एतबार करने के लायक नहीं हैं। उनसे तलाक लेने के पहले से इमरान बुशरा को डेट कर रहे थे। उन्होंने इमरान पर आरोप लगाया कि वह बुशरा को पिछले तीन साल से जानते हैं और जब हम दोनों दांपत्य जीवन में थे तब भी वह बुशरा से मिलते थे।
महज 10 महीने चला रिश्ता
इमरान ने रेहम खान से 2015 में शादी की थी। तब वह टीवी प्रजेंटर थी। दोनों का रिश्ता महज 10 महीनों तक ही चला था। बुशरा से संबंधों को लेकर यह रिश्ता टूट गया। रेहम नहीं चाहती थीं कि वो पत्नी के होते हुए दूसरी औरत से संबंध रखें। पाकिस्तान में ये सारी बातें उस समय मीडिया में सुर्खियां बटोर रहीं हैं जब इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ आगामी आम चुनावों में पाकिस्तान मुस्लिम लीग को नवाज शरीफ सरकार को टक्कर देने की तैयारी में है। रेहम का आरोप है कि उन्होंने इस बार भी वैसा ही किया है जैसा उन्होंने मुझसे शादी करने के बाद किया था।
शादी पर सियासत
बुशरा से तीसरी बार शादी करने के बाद से इमरान को लेकर सियासत के गलियारों में भी चर्चा जोरों पर है। चर्चा इस बात की भी है कि रेहम खान के इन आरोपों के बाद पीटीआई के प्रमुख की छवि पर भी असर पड़ सकता है। आपको बता दें कि इस साल जुलाई में पाक में चुनाव होने हैं। ऐसे में रेहम के बयान का सियासी असर पड़ सकता है। इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा 44 साल की हैं और वह पांच बच्चों की मां भी हैं। बुशरा की पहली शादी इस्लामाबाद के कस्टम अधिकारी से हुई थी। जबकि इमरान की पहली शादी ब्रिटिश अरबपति की बेटी जेमिमा गोल्डस्मिथ से 1995 में हुई थी। जेमिमा के साथ 9 साल तक शादी के बंधन में रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से 2004 में तलाक ले लिया था।
Updated on:
21 Feb 2018 03:09 pm
Published on:
21 Feb 2018 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allपाकिस्तान
विदेश
ट्रेंडिंग
