8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोहरे आतंकी हमलों से दहला पाकिस्तान, 10 जवानों की मौत

Pak-Afghan border के पास आतंकियों ने गश्त कर रहे सैनिकों पर किया हमला आतंकियों ने बलूचिस्तान में दूसरा आतंकी हमले को दिया अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 28 Jul 2019, 7:45 AM IST

अफगान-पाक सीमा

लाहौर।पाकिस्तान में एक के बाद एक दो आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। दोहरे आतंकी हमले में सेना के 10 जवान मारे गए।

पाक-अफगान सीमा पर आतंकियों की ओर से फायरिंग में पाकिस्तानी सेना के 6 जवानों की मौत हो गई। शनिवार को उत्तरी वजीरिस्तान जिले के गुरबाज इलाके के पास आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया। दूसरे हमले में बलूचिस्तान में 4 अधिकारियों की मौत हो गई।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ( ISPR ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है, यह घटना तब हुई जब सैनिक पाक-अफगान सीमा के पास उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले के गुरबाज इलाके के पास सीमा पर गश्त कर रहे थे।

कारगिल विजय दिवस: पाक सेना के 4 अधिकारियों ने दिया साजिश को अंजाम, परवेज मुशर्रफ थे मास्टर माइंड

ISPR ने कहा कि मारे गए सैनिकों में हवलदार खालिद, सिपाही नावेद, सिपाही बाचल, सिपाही अली रजा, सिपाही एम बाबर, सिपाही अहसान शामिल हैं।

तलाशी अभियान के दौरान सैनिकों पर हमला

बता दें कि पाकिस्तान में दूसरे हमले में चार अधिकारियों की मौत हो गई, जब आतंकवादियों ने तुर्बत के पास फ्रंटियर कोर (FC) बलूचिस्तान के सैनिकों पर गोलियां चला दीं। ISPR के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब FC बलूचिस्तान ( Balochistan ) के सैनिक हुशब और तुर्बत इलाके के बीच तलाशी अभियान चला रहे थे।

ISPR ने कहा मारे गए चार कर्मियों में कैप्टन आकिब जावेद, सिपाही नादिर, सिपाही आतिफ अल्ताफ और सिपाही हफीजुल्लाह शामिल हैं।

भारत से डरे पाकिस्तान ने F 16 फाइटर जेट के लिए अमरीका से की बड़ी डील

दो आतंकवादी हमलों के तुरंत बाद, महानिदेशक ISPR मेजर-जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि 'क्षेत्र में शांति के लिए पाकिस्तानी सैनिकों ने बलिदान दिया है।'

डीजी ISPR ने कहा, 'सीमा को मजबूत बनाने के लिए केंद्रित आदिवासी क्षेत्रों की सुरक्षा में सुधार किया गया है, जबकि विरोधी तत्व बलूचिस्तान को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा उनके प्रयास IA (इंशाल्लाह) विफल होंगें।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.