8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत से डरे पाकिस्तान ने F 16 फाइटर जेट के लिए अमरीका से की बड़ी डील

US Approves Military Sales Worth $125 Million: अमरीका का तकनीकी स्टाफ पाकिस्तान के एफ-16 प्रोग्राम पर नजर रखेगा अमरीका की तरफ से 60 लोगों का एक सपोर्टिंग स्टाफ होगा, जो पाकिस्तानी विमानों पर हरदम नजर रखेगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 28 Jul 2019, 9:44 AM IST

F16

लाहौर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की यात्रा के कुछ दिनों बाद, अमरीका ने शुक्रवार को पाकिस्तान के एफ-16 युद्धक विमानों के लिए 125 मिलियन डॉलर (860 करोड़ रुपए) के समझौते को मंजूरी दे दी। इस डील के तहत अमरीका पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 प्रोग्राम की 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए सपोर्टिंग स्टाफ पाकिस्तान भेजेगा। अमरीका का तकनीकी स्टाफ पाकिस्तान के एफ-16 प्रोग्राम पर नजर रखेगा। इसमें 60 लोगों का एक सपोर्टिंग स्टाफ देगा।

इमरान के स्वदेश लौटते ही अमरीका ने पाक को चेताया, कहा- वादे निभाने का समय आ गया है

जनवरी 2018 में ही रोक लगा दी थी

दरअसल, ट्रम्प प्रशासन ने पाकिस्तान को रक्षा सहयोग देने के मामले पर जनवरी 2018 में ही रोक लगा दी थी। उसका कहना था कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता है तब तक उससे कोई रक्षा समझौता नहीं किया जाएगा।मगर ट्रंप और इमरान की मुलाकात के बाद दोनों देशों के संबंधों में सुधार आया है।अमरीका पाकिस्तान के एफ-16 प्रोग्राम पर नजर बनाए रखने के लिए सपोर्टिंग स्टाफ देगा।

अमरीकी विदेश मंत्री से मिले इमरान खान, पोम्पियो ने आतंकवाद पर की दो टूक बात

तकनीकी सुरक्षा टीम मुहैया करवाई जाएगी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया- प्रस्तावित निर्णय पूरी तरह से विदेश नीति और अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा को अमरीकी तकनीकी के जरिए आधार प्रदान करता है। पाकिस्तान को संभावनाओं के अनुरूप ही तकनीकी सुरक्षा टीम मुहैया करवाई जाएगी। बयान के मुताबिक पाकिस्तान ने तकनीकी सपोर्ट सर्विस को नियमित बनाए रखने के लिए अमरीकी सरकार से आग्रह किया था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..