जनरल परवेज मुशर्रफ, जनरल अजीज, जनरल महमूद और ब्रिगेडियर जावेद हसन यही वो चार शख्स थे जिन्होंने कारगिल युद्ध की पूरी योजना तैयार की। जनरल परवेज मुशर्रफ उस वक्त पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष थे, जो पूर्व में कमांडो रह चुके थे। जनरल अजीज चीफ ऑफ जनरल स्टाफ थे। अजीज ISI में भी रह चुके थे और उस दौरान उनकी जिम्मेदारी कश्मीर की थी।