scriptपबजी के बाद बच्चों के दिलों-दिमाग पर छाए भारतीय वीडियो गेम, बच्चों का स्क्रीन पर ज्यादा टाइम बिताना खतरनाक | Indian video games dominated hearts and minds of children after PUBG | Patrika News
पाली

पबजी के बाद बच्चों के दिलों-दिमाग पर छाए भारतीय वीडियो गेम, बच्चों का स्क्रीन पर ज्यादा टाइम बिताना खतरनाक

– भारतीय वीडियो गेम का भी चलन बढ़ा, लेकिन चिकित्सक इसे भी बता रहे खतरनाक

पालीSep 29, 2021 / 05:01 pm

Suresh Hemnani

पबजी के बाद बच्चों के दिलों-दिमाग पर छाए भारतीय वीडियो गेम, बच्चों का स्क्रीन पर ज्यादा टाइम बिताना खतरनाक

पबजी के बाद बच्चों के दिलों-दिमाग पर छाए भारतीय वीडियो गेम, बच्चों का स्क्रीन पर ज्यादा टाइम बिताना खतरनाक

पाली। पबजी सरीखे खतरनाक व जानलेवा वीडियो गेम ने कई जनों की जान ले ली। हालात को देखते हुए देश में ऐसे खतरनाक वीडियो गेम पर पाबंदी लगा दी गई। इंटरनेट पर भारत में इसे बैन कर दिया गया। इसके विकल्प के तौर पर मनोरंजन के लिए भारत ने अपने देशी वीडियो गेम उतारे हैं, जो इन दिनों बच्चों में खासे लोकप्रिय हो रहे हैं, हालांकि इन भारतीय गेम में मौत का टास्क न देकर फन यानि मस्ती का टास्क दिया जाता है। इस कारण ये बच्चों के दिलों-दिमाग पर छा रहे है। इधर, चिकित्सकों का कहना है कि मोबाइल व गेजेट्स पर बच्चों का अधिक समय बिताना खतरनाक है। चाहे वह भारतीय गेम हो या विदेशी, उन्होंने परिजनों से बच्चों को इनसे दूर रखने की सलाह दी है।
अच्छी बात यह कि इसमें मौत का टास्क नहीं, लेकिन अधिक गेम खेलना खतरनाक
पबजी बैन होने के बाद इंटरनेट साइट पर बेटल ग्राउण्ड इंडिया, कॉल आफ ड्यूटी जैसे गेम आ गए, जो बच्चों को पसंद आ रहे हैं। इनके टास्क में पबजी की तरह मौत का टास्क नहीं है, खून नहीं है, लेकिन मौज-मस्ती जरूर है। इसकी वजह से बच्चें कई घंटे तक ये गेम खेलते हुए इसके शिकार हो रहे हैं। चिकित्सक इसे इंटरनेट एडिक्ट कह रहे हैं, जो खतरनाक है। पाली सहित प्रदेश में इन दिनों इसका चलन अधिक हो रहा है।
मारवाड़-गोडवाड़ में बढ़े बच्चों में वीडियो गेम से प्रभावित केस
पाली के हालातों पर नजर डाली जाए तो इन दिनों कोविड सीजन के दौरान स्कूलें बंद होने व अधिकांश समय घरों में रहने के कारण बच्चों में वीडियो गेम का चलन और अधिक बढ़ा है। हालांकि भारतीय गेम ही वे खेल रहे है, लेकिन बच्चों का मोबाइल व गेजेट्स स्क्रीन पर समय बिताना अधिक हो गया है। इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। परिजन अपने बच्चों को लेकर मनो चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। बच्चे हिंसक, चिड़चिड़ा, अनिंद्रा, गुस्सेल प्रवृत्ति के हो रहे हैं। इसका सीधा जिम्मेदार वीडियो गेम को बताया जा रहा है।
वीडियो गेम से प्रभावित बच्चों को लेकर आ रहे हैं परिजन
ज्यादा वीडियो गेम बच्चों द्वारा खेला जाना खतरनाक है। इसके फायदे कम है, बच्चों का इन दिनों स्क्रीन टाइम बढ़ रहा है। इससे अनिद्रा, तनाव, गुस्सा, चिड़चिड़ा स्वभाव हो रहा है। परिजनों को अपने बच्चों को समय देना चाहिए, उन पर नजर रखनी चाहिए। आउटडोर खेल बच्चों को खेलाए, वीडियो गेम एक नशा है। इन दिनों इससे प्रभावित केस सामने आ रहे हैं। – डॉ. अंकित अवस्थी, मनोरोग चिकित्सक, बांगड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पाली।

Home / Pali / पबजी के बाद बच्चों के दिलों-दिमाग पर छाए भारतीय वीडियो गेम, बच्चों का स्क्रीन पर ज्यादा टाइम बिताना खतरनाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो