राजस्थान की पहली विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री पद के दावेदार जयनारायण व्यास जोधपुर बी सीट से चुनाव हार गए थे। उन्हें तत्कालीन महाराजा हनुवंतसिंह ने 8627 मतों से हराया था। हनुवंतसिंह को 18066 वोट मिले थे, जबकि व्यास को 17.48 मतों से ही संतोष करना पड़ा था। जयनारायण व्यास के चुनाव हारने से टीकाराम पालीवाल को मुख्यमंत्री बनाया गया था। 1952 में किशनगढ़ से 737 वोटों से जीतने वाले चांदमल को स्तीफा दिलाकर व्यास को पुन: चुनाव लड़ाया गया। फिर वे मुख्यमंत्री बन पाए।
चुनाव स्वतंत्र भारत में प्रधानमंत्री रहते हुए अब तक श्रीमती इंदिरा गांधी ही चुनाव हारीं है। आपातकाल के बाद 1977 में हुए चुनावों में उन्होंने रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा था। भारतीय लोकदल के राजनारायण ने 55 हजार 202 वोटों से इंदिरा गांधी को पराजित किया।