scriptVIDEO : नगर निकाय चुनाव 2020 : सात नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली | Lottery of Municipal Elections 2020 in Pali Rajasthan | Patrika News
पाली

VIDEO : नगर निकाय चुनाव 2020 : सात नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली

– जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप की अध्यक्षता में निकाली लॉटरी

पालीOct 14, 2020 / 09:19 am

Suresh Hemnani

VIDEO : नगर निकाय चुनाव 2020 : सात नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली

VIDEO : नगर निकाय चुनाव 2020 : सात नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली

पाली। जिले की सात नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इसके तहत नगर पालिका जैतारण, सोजत सिटी, रानी खुर्द, सादड़ी, बाली, तखतगढ़ एवं खुडाला फालना स्टेशन के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्रसिंह चौधरी, मांगीलाल चौहान, आमीन अली रंगरेज, रफीक चौहान, त्रिलोक चौधरी सहित विभिन्न नगर पालिकाओं के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
नगर पालिका जैतारण – कुल वार्ड 25
वार्ड संख्या 2, 11, 23 अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड के रूप में आरक्षित हुए। वार्ड 25 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 14, 19 व 22 अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य, वार्ड एक व 16 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 4, 6, 7, 9 व 24 सामान्य महिला तथा वार्ड संख्या 3, 5, 8, 10, 12, 13, 15, 17, 18, 20 व 21 सामान्य वार्ड होंगे।
नगर पालिका सोजत – कुल वार्ड 40
वार्ड संख्या 1, 25, 35 व 36 अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड के रूप में आरक्षित हुए। इसी प्रकार वार्ड 26 व 37 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 3, 12, 14, 18 व 24 अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य, वार्ड 8, 15 व 28 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 2, 9, 11,13, 20, 27, 31 व 34 सामान्य महिला तथा वार्ड 4, 5, 6, 7, 10, 16, 17, 19, 21, 22, 23, 29, 30, 32, 33, 38, 39 व 40 सामान्य वार्ड होंगे।
नगर पालिका रानी खुर्द – कुल वार्ड 20
वार्ड संख्या 10 व 20 अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड, वार्ड 19 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड एक अनुसूचित जन जाति सामान्य, वार्ड 5, 8 व 11 अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य, वार्ड 6 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 2, 4, 14 व 15 सामान्य महिला तथा वार्ड संख्या 3, 7, 9, 12, 13, 16, 17 तथा 18 सामान्य वार्ड होंगे।
नगर पालिका सादड़ी – कुल वार्ड 35
वार्ड संख्या 2, 3, 21, 23 व 30 अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड, वार्ड 1, 22 व 25 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 6 व 19 अनुसूचित जन जाति सामान्य, वार्ड संख्या 19 अनुसूचित जन जाति महिला, वार्ड 5, 13, 20, 26 व 29 अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य, वार्ड संख्या 10 व 16 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 8, 14, 17, 28 व 35 सामान्य महिला तथा वार्ड 4, 7, 11, 12, 15, 18, 24, 27, 31 से 34 सामान्य वार्ड होंगे।
नगर पालिका बाली – कुल वार्ड 25
वार्ड संख्या 10 व 12 अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड, वार्ड 20 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 2, 5 व 11 अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य, वार्ड 3 व 23 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 7, 8, 9, 15, 19 व 21 सामान्य महिला तथा वार्ड संख्या 1, 4, 6, 13, 14, 16, 17, 18, 22, 24 व 25 सामान्य वार्ड होंगे।
नगर पालिका तखतगढ़ – कुल वार्ड 25
वार्ड संख्या 1, 12 व 14 अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड, वार्ड 15 व 18 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 17 अनुसूचित जन जाति सामान्य, वार्ड 9 अनुसूचित जन जाति महिला, वार्ड 5, 19 व 24 अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य, वार्ड 6 व 25 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 2, 4, 8 व 23 सामान्य महिला तथा वार्ड संख्या 3, 7, 10, 11, 13, 16, 20, 21 व 22 सामान्य वार्ड होंगे।
नगर पालिका खुडाला फालना स्टेशन – कुल वार्ड 25
वार्ड संख्या 3, 4, 5 व 20 अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड, वार्ड 17 व 21 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 7 अनुसूचित जन जाति सामान्य, वार्ड 1, 6 व 10 अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य, वार्ड 22 व 23 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 9, 13, 15 व 24 सामान्य महिला तथा वार्ड 2, 8, 11, 12, 14, 16, 18, 19 एवं 25 सामान्य वार्ड होंगे।

Hindi News/ Pali / VIDEO : नगर निकाय चुनाव 2020 : सात नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो