16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 24 से अधिक यात्री घायल, 8 की स्थिति गंभीर

पटना से उदाकिशुनगंज जा रही एक बस और ट्रक के बीच गुरुवार को हुई भीषण टक्कर में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

सांकेतिक फोटो

बिहार के सुपौल जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 8 यात्रियों की स्थिति गंभीर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पटना से उदाकिशुनगंज जा रही यात्रियों से भरी बस की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर एनएच-27 के किनारे हरियाही के पास पलट गई, जिससे उसमें सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

दो दर्जन से से अधिक यात्री बस में सवार थे

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के हरियाही स्थित हर्ष पेट्रोल पंप के पास हुई। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, निर्मली (SDH निर्मली) भेजा गया।

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि कुल 14 घायलों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 8 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, बस में सवार घायलों ने बताया कि बस आगे बढ़ रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई।हादसे में ट्रक चालक भी अपने वाहन में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।